स्याना: तहसील क्षेत्र के अमरगढ़ चौकी के निकट मिष्ठान भंडार की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगी, लाखों का हुआ नुकसान
Siyana, Bulandshahr | Nov 7, 2026
तहसील क्षेत्र के अमरगढ़ चौकी के निकट मिष्ठान भंडार की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वहीं आग लगने से दुकान में रखी हजारों की नगदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।