सोरांव: सोरांव इलाके में प्रेमी-प्रेमिका ने मंदिर में किया विवाह, एक साथ रहने का किया वादा
सोरांव इलाकके के पडरैया गांव की ममता पटेल और अकारीपुर गांव के कृष्ण मोहन सिंह यादव ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। यह विवाह पुरानी खोवा मंडी के पास स्थित एक मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुआ।क्षेत्र के पुरोहित और मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश पांडे 'सच्चा बाबा' ने विधि-विधान से शादी संपन्न कराई। इस दौरान अग्नि के सात फेरे समेत अन्य रस्में अदा की गई।