गुना: इल्ली वाला खाना: एकलव्य विद्यालय मामले पर मानव अधिकार आयोग का संज्ञान, डीएम से 2 सप्ताह में रिपोर्ट तलब
Guna, Guna | Feb 21, 2026 गुना में एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास के छात्रों ने बीते रविवार को रैली निकालकर नारेबाजी कर कलेक्टर से खाना में इल्ली और गंदे पानी ओर प्रिंसिपल को लेकर शिकायत में आरोप लगाए थे। 21 फरवरी को मामले में मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया। कलेक्टर से मामले की जांच कर दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। शिकायत पर कलेक्टर जांच समिति नियुक्त की थी।