मंझनपुर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, मंझनपुर चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का फूंका पुतला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को समय 6 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'आतंकवाद हटाओ' जैसे नारे लगाते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।