मंझनपुर: सोनारन टोला में घर से डेढ़ किमी दूर जर्जर मकान पर लटका मिला नाबालिग का शव, दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे के सोनारनटोला मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 17 वर्षीय असद पुत्र मन्नान का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक जर्जर मकान पर दुपट्टे से लटकता मिला है। यह नज़ारा देख स्थानीय लोग सहम गए, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।