मंझनपुर: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर पाकिस्तान और आतंकवाद का फूंका पुतला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कौशाम्बी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने एक शोकसभा आयोजित की, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और उसकी निंदनीय करतूतों को बेनकाब किया। शोकसभा में मौजूद नेताओं ने एकजुट होकर इस जघन्य घटना की तीव्र निंदा की