मंझनपुर: कौशाम्बी में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की पैनी निगरानी, एसपी लेते रहे जायजा
कौशाम्बी जिले की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं जनपद के संवेदनशील मस्जिदों व क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके पर तैनात पुलिस बल की चेकिंग की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।