मंझनपुर: मंझनपुर में एसपी की जनसुनवाई में 30 से अधिक शिकायती पत्र प्राप्त, कई मामलों का हुआ समाधान, नागरिकों को मिली राहत
कौशाम्बी एसपी ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पीड़ितों ने अपनी परेशानियों को साझा किया। महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, मंझनपुर, कोखराज सहित विभिन्न थाना क्षेत्र से पहुंचे 30 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने एसपी को समस्याएं सुनाई है।