गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ खोराबार से दो युवकों को किया गिरफ्तार
खोराबार थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक व्यक्ति का मोबाइल अज्ञात चोरों द्वारा छीन लिया गया था। इस मामले में खोराबार पुलिस ने मुकदमा कम कर आरोपियों की तलाश शुरू की आज खोराबार से दो युवकों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी की एक मोबाइल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभिषेक और सुजीत है इनका पुराना आपराधिक इतिहास भी है।