गोरखपुर: महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की 7वीं बैठक सम्पन्न हुई
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कार्यकारिणी समिति की 7 बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गये। नगर निगम का पुनरीक्षित आय-व्यय अनुमान कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। कार्यकारिणी समिति के समक्ष ठंड को देखते हुए गरीबों के लिए 10000 नए कंबल खरीदने का प्रस्ताव रखा गया।