गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आए फरियादी की सुनी फरियाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। फरियादियों से प्रार्थना पत्र लेने के बाद उन्होंने संबंधित थानेदार व पुलिस कर्मियों को मामले के निस्तारण के निर्देश जारी किए। तकरीबन 30 से ज्यादा फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं एसपी से मिलकर बताइए।