गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन चुनाव में पहली बार मेंस कांग्रेस ने दर्ज की जीत
मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के चुनाव में अभी तक दो मान्यता प्राप्त संगठन लगातार जीत दर्ज करती चली आई थी लेकिन इस बार पूर्वोत्तर उत्तर रेलवे के कर्मचारियों ने मेंस कांग्रेस पर यकीन जताया है और इस भारी जीत दिलाई है। उन्होंने सभी रेलवे कर्मचारियों का धन्यवाद दिया।