गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में तीमारदार रैन बसेरा के अभाव में ठंड में ठिठुरने को हैं मजबूर
बीआरडी मेडिकल कालेज के 500 बेड बाल रोग चिकित्सा संस्थान में भर्ती बच्चों के तीमारदारों को स्थाई रैन बसेरा के अभाव में ठंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज से अपने बच्चों को इलाज कराने के लिए आए तीमारदारों को यहां किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। टीन शेड का खुला अस्थाई रैन बसेरा मैं रात भर मच्छरों के बीच तीमारदार परेशान रहते हैं।