लालगंज: हलिया के एक गांव निवासी लड़की के मामा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ोत्तरी कर पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हलिया के एक गांव में मोबाइल को लेकर लड़की से मारपीट करने गाली गलौज देने तथा जान से मारने की धमकी के दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच के बाद धर्म परिवर्तन की धारा बढ़ोत्तरी करते हुए रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे दिन अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद धारा की बढ़ोत्तरी की गई।