झालावाड कोतवाली की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी
मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुये 02 तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम स्मैक जप्त ।
60 लाख रूपये कीमत की 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त ।
थाना कोतवाली की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी
जिला पुलिस अधीक्षकअमित कुमार आई.पी.एस. ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वो की गतिविधियों पर अंकुश लगाने संगठित अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्व जिला स्तर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, अवैध मादक पदार्थों के निर्माण संबंधित व अवैध मादक पदार्थों की खपत से संबंधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध समस्त थानाधिकारियो को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने बाबत् निर्देशित किया हुआ है। अभियान के तहत भागचंद्र मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व हर्षराज सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत्त झालावाड़ के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली मुकेश कुमार मीणा पु.नि. के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.10.2026 को जिला स्पेशल टीम की सूचना पर बस स्टेण्ड झालावाड से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र फूलचन्द जाति मीणा व राजाराम पुत्र कनीराम जाति लोधा के कब्जे से करीब 60 लाख रूपये की "300 ग्राम" अवैध मादक पदार्थ "स्मैक" बरामद कर जब्त किया जाकर गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
#JhalawarPolice #jhalawar #rajasthan #rajpolice #RajasthanPolice
Sangod, Kota | Oct 10, 2026