कोटा में रिहायशी इलाके में दो सांपों को लड़ते देख मचा हड़कंप
मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने सांपों को सुरक्षित किया रेस्क्यू
कोटा शहर के मौर्य नगर में देर रात दो कोबरा सांपों के आपस में लड़ने से हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में 5.5 से 6 फीट लंबे दो विषैले सांपों को देखकर रहवासियों में दहशत फैल गई। सूचना पर नगर निगम के रेस्क्यू एक्सपर्ट रॉकी डैनियल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक दोनों कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Sangod, Kota | Oct 10, 2026