वाहन चालकों से लूट का आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ पुलिस को मिली सफलता
झालावाड़ जिले में हाईवे पर वाहन चालकों से लूट व नकबजनी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छुरा, चाकू व रस्सियां बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट व नकबजनी के आधा दर्जन मामले दर्ज है। आरोपी रात के समय सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को रूकवाकर उन्हें निशाना बनाते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घुमते एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना कबूल किया
Sangod, Kota | Oct 10, 2026