कोटा के तलवंडी में एक ही मकान में तीसरी बार घुसा संदिग्ध युवक, चोरी करने की आशंका
बुजुर्ग पर चाकू से हमले की कोशिश का आरोप, स्थानीय लोगो ने पकड़ा, दो बार पहले हो चुकी मकान में चोरी
कोटा में चोरों का आतंक! तलवंडी में एक ही मकान में तीसरी बार घुसा संदिग्ध, बुजुर्ग पर चाकू से हमले की कोशिश का आरोप
कोटा के तलवंडी स्थित वार्ड 94 के सेक्टर-2 में चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला सुबह तड़के का है, जहां एक सूने मकान में घुसे संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय नागरिकों ने पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि इस मकान में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है और संदिग्ध तीसरी बार वहां घुसा था।
Sangod, Kota | Oct 10, 2026