सवायजपुर: भोरापुर में पेड़ कटवाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच जमकर हुई मारपीट
पाली थाना क्षेत्र के भोरापुर गांव में पेड़ कटवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद में प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया तथा तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।