सवायजपुर: अग्निशमन कर्मियों ने पाली क्षेत्र में आतिशबाजी की दुकान पर की जांच, अग्नि सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के दिए निर्देश
आगामी दीपावली के त्यौहार को दृष्टि कर रखते हुए अग्नि समन विभाग अलर्ट हो गया है। अग्निशमन कर्मियों ने पाली क्षेत्र की आतिशबाजी की दुकान की जांच की और सुरक्षा के इंतजाम देखे। सवायजपुर फायर स्टेशन के प्रभारी चौहान गौतम ने मंगलवार शाम को 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर आतिशबाजी की दुकानों की जांच की गई।