सवायजपुर: दरियापुर मोड़ के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला युवक, पास में पड़ी थी बाइक
पाली थाना क्षेत्र में दरियापुर मोड़ के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला, पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा जहां युवक की हालत नाजुक है।