सवायजपुर: पाली पुलिस ने किशोर से कुकर्म के आरोपी नाजिर और असद बाबा को किया गिरफ्तार
पाली के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय किशोर से कुकर्म करने का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।