सवायजपुर: अरवल थाना क्षेत्र के शिवाला पुरवा के मजरा बाघपुर में महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर लगाया छप्पर में आग लगाने का आरोप
अरवल थाना क्षेत्र के शिवाला पुरवा के मजरा बाघपुर गांव निवासी मानती पत्नी स्वर्गीय माधव राम अपने घर पर तीन पुत्रियों के साथ रहती है। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के सामने रखे छप्पर में आग लग गयी। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मानती ने गांव के ही व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।