Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
rpnnews
रेवाड़ी आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी * रणवीर गंगवा मंत्री
Rewari, Rewari
| Nov 20, 2026
MORE NEWS
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को चेतावनी # मरीज के साथ खिलवाड़ नहीं #आरती सिंह राव का बयान
Rewari, Rewari | Nov 20, 2026
रेवाड़ी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी उद्घाटन किया * बाहर की दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई
Rewari, Rewari | Nov 20, 2026
*रेवाड़ी एम्स तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लीफओवर निर्माण को मिली मंजूरी* *-करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य* *-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से मिली परियोजना को मंजूरी, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया था मामला* *रेवाड़ी, 19 नवंबर।* रेवाड़ी जिले के माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तक आवागमन को सुगम और निर्बाध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एम्स को रेवाड़ी-नारनौल रोड (एनएच-11) से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (लीफओवर) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना को आगामी दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्री लगातार एम्स तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसमें कई लूप्स वाला ट्रम्पेट इंटरचेंज भी शामिल होगा, जिसके माध्यम से वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से रेवाड़ी-नारनौल रोड से एम्स तक सीधी और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। --------
Rewari, Rewari | Nov 20, 2026
*'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' के थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 के पहले दिन का शानदार आयोजन* *रेवाड़ी, 19 नवंबर।* इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू), मीरपुर, रेवाड़ी के कल्पना चावला सभागार में दो दिवसीय 'जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026' का आज भव्य शुभारंभ हुआ। 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' की थीम पर आयोजित इस महोत्सव के प्रथम दिन का कार्यक्रम प्रधानाचार्य सुधीर कुमार की अध्यक्षता में अत्यंत सफल एवं शानदार रहा। कार्यक्रम के पहले दिन सुबह मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति असीम मिगलानी उपस्थित हुए। सुबह 9:00 बजे से शुरू हुए इस आयोजन का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महोत्सव के प्रथम दिन मंच से दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन चलता रहा, जिसमें कुल पांच प्रमुख विधाएं आयोजित की गईं। इनमें कविता लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, सामूहिक लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य, लोक वाद्य संगीत शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी जबरदस्त प्रतिभा और कला का हुनर दिखाया। पहले दिन लगभग 350 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी कला का मंचन किया। सामूहिक विधाओं (समूह नृत्य, समूह गीत व लोक वाद्य संगीत) में 15 से अधिक टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, वहीं चित्रकला (पेंटिंग) और कविता लेखन (पोएट्री राइटिंग) दोनों प्रतियोगिताओं में 100-100 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव के दूसरे दिन यानी 20 नवंबर 2026 को सुबह 09:30 बजे से मुख्य मंच पर 'नुक्कड़ नाटक' प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। -------
Rewari, Rewari | Nov 20, 2026
🌱 माटी वंदन पखवाड़े का शुभारंभ: खलियावास में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित, किसानों को दिया मृदा संरक्षण और प्राकृतिक खेती का संदेश खलियावास (धारूहेड़ा), रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, रेवाड़ी द्वारा माटी वंदन पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर आज जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा ब्लॉक के गांव खलियावास स्थित सामुदायिक भवन में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति एवं किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला, कंवाली, प्रधान अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी तथा चेयरमैन दी यशोधारा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, कंवाली, रेवाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर यशपाल खोला ने किसानों के साथ मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी की उर्वरता एवं प्राकृतिक कृषि के महत्व पर विस्तार से विचार साझा किए। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि योग्य भूमि को धीरे-धीरे प्राकृतिक कृषि पद्धति में परिवर्तित करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ मिट्टी, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भोजन ही समृद्ध किसान एवं स्वस्थ समाज की असली नींव हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती की बारीकियों, देसी संसाधनों के उपयोग तथा खेती की लागत कम करने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी भी दी। कृषि विभाग से एडीओ सुनील कुमार ने किसानों को कृषि यंत्रों एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी के धारूहेड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने प्राकृतिक कृषि के अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीआरपी वीरेंद्र सिंह, खलियावास ने सभी अधिकारियों, किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से यशपाल खोला का धन्यवाद करते हुए कहा कि दी यशोधारा के रिटेल आउटलेट एवं प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र (बीआरसी सेंटर) के माध्यम से गांव खलियावास को एक नई पहचान मिली है। गांव के किसान प्राकृतिक कृषि के प्रचार-प्रसार एवं दी यशोधारा के कार्यों में हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम का समन्वय एडीओ अंकित यादव एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। 🌾 दी यशोधारा की गतिविधियों का किया अवलोकन प्रशिक्षण शिविर के उपरांत कृषि विभाग के अधिकारियों एवं टीम ने दी यशोधारा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड के नेशनल हाईवे-48, नियर डाउन टाउन रिसोर्ट, खलियावास, धारूहेड़ा स्थित रिटेल आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट, कार्यालय एवं प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण किया। इस दौरान प्राकृतिक कृषि उत्पादों के संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन की गतिविधियों का अवलोकन किया गया। धारुहेड़ा ब्लांक अध्यक्ष अरावली किसान क्लब रेवाड़ी नरवीर खोला भी रहें मौजूद, दी यशोधारा का उद्देश्य प्राकृतिक कृषि से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, उचित बाजार एवं उपभोक्ताओं तक शुद्ध प्राकृतिक उत्पाद पहुंचाने के लिए एक मजबूत व्यवस्था उपलब्ध करवाना है। हमारा संकल्प – मिट्टी का स्वास्थ्य, किसान का सम्मान, उपभोक्ता को शुद्ध आहार और प्राकृतिक कृषि को बाजार तक पहचान। 🌱 दी यशोधारा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, कंवाली, रेवाड़ी, हरियाणा।
Rewari, Rewari | Nov 19, 2026

रेवाड़ी एम्स तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लीफ ओवर निर्माण को मिली मंजूरी -करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य -केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से मिली परियोजना को मंजूरी, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया था मामला रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। रेवाड़ी जिले के माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) तक आवागमन को सुगम और निर्बाध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एम्स को रेवाड़ी-नारनौल रोड (एनएच-11) से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (लीफ ओवर) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना को आगामी दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्री लगातार एम्स तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसमें कई लूप्स वाला ट्रम्पेट इंटरचेंज भी शामिल होगा, जिसके माध्यम से वाहनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के पूरा होने से रेवाड़ी-नारनौल रोड से एम्स तक सीधी और निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इससे मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्स तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
Rewari, Rewari | Nov 19, 2026
"नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान के अंतर्गत "नशा छोड़ो,जिंदगी से नाता जोड़ो" संदेश के साथ नशा मुक्ति टीम ने सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव टाकड़ी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक। युवाओं को “जिंदगी को हां, नशे को ना” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें- पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। एएसआई कविता के नेतृत्व में गठित की गई नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव टाकड़ी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम ने कहा —नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें । नशा मुक्ति टीम ने कहा कि— “नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं, इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।” उन्होंने युवाओं को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है । नशा मुक्ति टीम ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस की इस पहल का सभी ने स्वागत किया और साथ मिलकर "नशा मुक्त रेवाड़ी" का संकल्प लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली ।
Rewari, Rewari | Nov 19, 2026