🌱 माटी वंदन पखवाड़े का शुभारंभ: खलियावास में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित, किसानों को दिया मृदा संरक्षण और प्राकृतिक खेती का संदेश
खलियावास (धारूहेड़ा), रेवाड़ी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, रेवाड़ी द्वारा माटी वंदन पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर आज जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा ब्लॉक के गांव खलियावास स्थित सामुदायिक भवन में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति एवं किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला, कंवाली, प्रधान अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी तथा चेयरमैन दी यशोधारा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, कंवाली, रेवाड़ी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर यशपाल खोला ने किसानों के साथ मृदा स्वास्थ्य, मिट्टी की उर्वरता एवं प्राकृतिक कृषि के महत्व पर विस्तार से विचार साझा किए। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि योग्य भूमि को धीरे-धीरे प्राकृतिक कृषि पद्धति में परिवर्तित करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ मिट्टी, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भोजन ही समृद्ध किसान एवं स्वस्थ समाज की असली नींव हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती की बारीकियों, देसी संसाधनों के उपयोग तथा खेती की लागत कम करने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी भी दी।
कृषि विभाग से एडीओ सुनील कुमार ने किसानों को कृषि यंत्रों एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
वहीं अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी के धारूहेड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने प्राकृतिक कृषि के अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सीआरपी वीरेंद्र सिंह, खलियावास ने सभी अधिकारियों, किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष रूप से
यशपाल खोला का धन्यवाद करते हुए कहा कि दी यशोधारा के रिटेल आउटलेट एवं प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र (बीआरसी सेंटर) के माध्यम से गांव खलियावास को एक नई पहचान मिली है। गांव के किसान प्राकृतिक कृषि के प्रचार-प्रसार एवं दी यशोधारा के कार्यों में हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम का समन्वय एडीओ अंकित यादव एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
🌾 दी यशोधारा की गतिविधियों का किया अवलोकन
प्रशिक्षण शिविर के उपरांत कृषि विभाग के अधिकारियों एवं टीम ने दी यशोधारा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड के नेशनल हाईवे-48, नियर डाउन टाउन रिसोर्ट, खलियावास, धारूहेड़ा स्थित रिटेल आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट, कार्यालय एवं प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण किया। इस दौरान प्राकृतिक कृषि उत्पादों के संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन की गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
धारुहेड़ा ब्लांक अध्यक्ष अरावली किसान क्लब रेवाड़ी नरवीर खोला भी रहें मौजूद,
दी यशोधारा का उद्देश्य प्राकृतिक कृषि से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, उचित बाजार एवं उपभोक्ताओं तक शुद्ध प्राकृतिक उत्पाद पहुंचाने के लिए एक मजबूत व्यवस्था उपलब्ध करवाना है।
हमारा संकल्प – मिट्टी का स्वास्थ्य, किसान का सम्मान, उपभोक्ता को शुद्ध आहार और प्राकृतिक कृषि को बाजार तक पहचान। 🌱
दी यशोधारा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, कंवाली, रेवाड़ी, हरियाणा।
Rewari, Rewari | Nov 19, 2026