चकरनगर: मथुरा में सड़क हादसे में चकरनगर के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कस्बे के तकिया मोहल्ला निवासी साबिर अली (25) पुत्र काजिम अली की मथुरा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से गुड़गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मृतक गुड़गांव में आरओ पानी सप्लाई का काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असमय मौत से मोहल्ले में भी शोक की लहर है।