सरदारपुर: गुमानपुरा व पिपरनी में निकला RSS का पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने किया कदमताल, जगह-जगह हुआ स्वागत
Sardarpur, Dhar | Sep 21, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजगढ़ खंड के गुमानपुरा एवं पिपरनी मंडल का संचलन निकला। दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासन में कदमताल करते हुए निकले। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवको का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।