सरदारपुर: सरदारपुर में भजन संध्या का आयोजन, 2 जिलों से आए हजारों लोग, गोकुल शर्मा के भजनों पर झूमे
Sardarpur, Dhar | Sep 19, 2025 सरदारपुर में देश प्रेमी मित्र मंडल सरदारपुर द्वारा खेल परिसर मैदान पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा राजस्थान ने साँवरिया सेठ के सुमधुर भजनो की प्रस्तुती दी। गायक गोकुल शर्मा का सरदारपुर तहसील पर पहला भजन संध्या का कार्यक्रम होने से हजारों की संख्या में शामिल युवक युवतियां व महिलाए भजनों पर जमकर झूमे।