सरदारपुर: कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी शुरू करने की मांग की
Sardarpur, Dhar | Sep 20, 2025 सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन शुरू करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश को "सोया प्रदेश" के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में प्रदेश में सोयाबीन की कटाई कार्य प्रारंभ हो चुका है,किंतु अब तक समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु पंजीयन शुरू नही हुए।