चौसा: चौसा में बाइक पलटने से दो किशोर घायल, एक को वाराणसी रेफर किया गया
Chausa, Buxar | Nov 4, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा हाईस्कूल के पास रेलवे स्टेशन रोड पर अनियंत्रित बाइक पलटने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।