लातेहार: उपायुक्त के कार्यालय में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जन शिकायत एवं निवारण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के कार्यालय कक्ष एवं अध्यक्षता में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में मुख्ता सड़क निर्माण नामांकन जमीन अधिग्रहण एवं मुआवजा से संबंधित ग्रामीणों के आवेदन को प्राप्त किया गया। प्राप्त आवेदन पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निदान का निर्देश दिया।