लातेहार: लातेहार प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे जन शिकायत एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जन शिकायत एवं समाधान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की दोपहर1बजे प्रखंड कार्यालय परिसर लातेहार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्ता मईया सम्मान योजना से संबंधित दर्जनों आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदन पर श्री तिवारी ने संबंधित कर्मी को समय अवधि में समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।