लातेहार: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने सीएसआर बैठक की अध्यक्षता की, निर्देश दिए
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) की बैठक का आयोजन मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है इस पहल का उद्देश्य लातेहार जिला को एक शून्य-अपशिष्ट बनाना है।