लातेहार: समाहरणालय में बैठक: 29 लाभुकों को CM स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि प्रदान करने का हुआ अनुमोदन
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि हेतु प्राप्त आवेदनों को प्रस्तुत किया गया।