लातेहार: लातेहार सदर अस्पताल और पूरे जिले में एक भी सर्जन नहीं है<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
लातेहार सदर अस्पताल सहित पूरे लातेहार जिले में एक भी सर्जन नहीं है। जिसका खामियाजा लातेहार जिले के गरीब एवं बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। मामले पर सिविल सर्जन लातेहार अवधेश सिंह ने बताया कि जिस किसी सर्जन की पोस्टिंग लातेहार में होती है तो वह लातेहार नहीं आना चाहता है। मामले पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जल्द ही लातेहार को एक सर्जन मिलेगा।