लातेहार: जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय ने शहरी क्षेत्र के वार्ड दो में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) के तहत ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन के लिए शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नगर पंचायत लातेहार के वार्ड नंबर 2 नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।