सदर: राजातालाब तहसील में फरियादी की बिगड़ी तबीयत, अधिवक्ताओं ने उसे अस्पताल पहुंचाया
Sadar, Varanasi | Oct 18, 2026 वाराणसी। राजातालाब तहसील में उप जिलाधिकारी से मिलने के लिए कतार में खड़े महेंद्र मौर्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जमीन पर गिरता देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन से उन्हें अस्पताल भिजवाया।