दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 नाबालिग से दुष्कर्म/छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस ने कासमपुर पुलिया से दबोचा!!
👉🏾👉🏾 FIR दर्ज होने के दो दिन बाद पुलिस की कार्रवाई, BNS और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज!!
मिर्जापुर/सहारनपुर।
थाना मिर्जापुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ एवं मारपीट के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की ओर से 18 सितंबर 2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 301/26 दर्ज करते हुए धारा 75(2), 78(2), 64(1), 115(2), 351(3) BNS तथा धारा 3/4 एवं 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 सितंबर 2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पिन्टू पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम फतेहउल्लापुर जाटोवाला, थाना मिर्जापुर, सहारनपुर को कासमपुर पुलिया से सुबह करीब 8:40 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुकदमे के अलावा आरोपी के विरुद्ध कोई अन्य अभियोग पंजीकृत नहीं है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
• थाना प्रभारी विनोद कुमार
• उ0नि0 चरनपाल सिंह
• का0 2255 सोनवीर सिंह
थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर
#Saharanpur #MirzapurPolice #SaharanpurPolice #POCSOAct #BNS #CrimeNews #PoliceAction #Arrest #Mirzapur #News7 #SaharanpurNews