*दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहे 3 डंपर सीज!!*
*👉🏾👉🏾 ओवरलोड, अवैध प्रपत्र और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा—संबंधित विभाग को भेजी जा रही रिपोर्ट!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।दिनांक 19/20 सितंबर 2026 की रात्रि को थाना मिर्जापुर पुलिस ने गन्देवड़-हथनीकुंड एवं गन्देवड़-बादशाहीबाग मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए 03 डंपरों को सीज किया। पुलिस के अनुसार वाहनों में ओवरलोडिंग, अवैध प्रपत्र एवं बिना नंबर प्लेट से संबंधित अनियमितताएं भी पाई गईं।पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।सीज किए गए वाहन—डंपर संख्या HR 58C 7320- डंपर संख्या UP 14 FT 9494- डंपर संख्या HR 46A 1614- कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम—थानाध्यक्ष विनोद कुमार, उ0नि0 अवशेष भाटी, उ0नि0 नरेश कुमार, ता0 1666 पंकज कुमार, का0 2017 चिराग एवं का0 2034 राहुल मोतला शामिल रहे!!_