Writing
दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, हरियाणा मार्का शराब के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार!!
👉🏾👉🏾 हथनीकुंड बैराज के पास चेकिंग के दौरान 12 बोतल देशी शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज!!
मिर्जापुर/सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हथनीकुंड बैराज के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ साहिल पुत्र सेवाराम, निवासी मोहल्ला गुर्जर कॉलोनी, करबा, थाना खिजराबाद, जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का माल्टा बरामद होने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 304/26, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध उक्त मुकदमे के अलावा कोई अन्य आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।