दि सहारनपुर वॉइस/ न्यूज़ 7
सच्चाई के साथ हरदम
👉🏾👉🏾 फैज़ाबाद-मिर्जापुर में अवैध अस्पतालों पर एसीएमओ का छापा, दो अस्पताल सील!!
👉🏾👉🏾 दस्तावेज नहीं मिले, मरीज मिले भर्ती—कार्रवाई से झोलाछापों और मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप!!
बेहट/सहारनपुर, 18 सितंबर।
बेहट सर्किल में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक, अस्पताल और मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. कपिल देव के नेतृत्व में टीम ने फैज़ाबाद और मिर्जापुर में जांच की।
फैज़ाबाद में अरविंद कुमार उर्फ बंटी के मेडिकल स्टोर के पीछे घर में कथित अस्पताल व पैथोलॉजी लैब संचालित मिली। मौके पर मरीज भर्ती थे, जबकि अस्पताल संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।
वहीं, मिर्जापुर के गाड़ा रोड पर संचालित एक अन्य अस्पताल की जांच में भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके, जिसके बाद उसे भी सील कर दिया गया।
कार्रवाई की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई कथित चिकित्सकों व मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा दुकानें बंद कर दिए जाने की बात सामने आई। डॉ. कपिल देव ने कहा कि जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Saharanpur #Behat #Mirzapur #Faizabad #HealthDepartment #ACMO #IllegalHospital #FakeDoctors #MedicalStore #HealthRaid #SaharanpurNews #BehatNews #News7 #न्यूज़7 #अवैधअस्पताल #स्वास्थ्यविभाग #छापेमारी #सख्तकार्रवाई