पोहरी: मुरलीमनोहर मंदिर पर भव्य कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का शुभारम्भ
Pohri, Shivpuri | Nov 10, 2026 शिवपुरी जिले के पोहरी में समस्त नगरवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद भागवत का शुभारंभ 10 नवंबर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दोपहर 12 बजे नगर नगर के प्रमुख मार्गो से निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए जहां नगर वासियों ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर जगह-जगह भव्यता के साथ स्वागत सत्कार किया।