तिरोड़ी: महकेपार में गाय गोरी और खिलिया मुठिया की मूर्ति को खसरे में दर्ज कराने की कलेक्टर से मांग
ग्राम पंचायत महकेपार में आस्था और परंपरा से जुड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत ने कलेक्टर बालाघाट को पत्र लिखकर खसरा क्रमांक 390 में स्थित गाय गोरी और खिलिया मुठिया की मूर्ति को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग की है। मंगलवार 13 अक्टूबर को यह पत्र कलेक्टर को भेजा गया है। सरपंच और सचिव द्वारा भेजे गए आवेदन में बताया गया है कि ग्राम महकेपा