पोलायकलां: अकोदिया में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज, 14 सितंबर से घर-घर विराजेंगे गणपति, प्रतिमाएं ले रहीं अंतिम रूप
अकोदिया में गणेश उत्सव को लेकर नगर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 14 सितंबर से घर-घर गणेश प्रतिमाएं विराजेंगी। शनिवार शाम 6 बजे मूर्तिकार मनोज प्रजापत बताया कि 8 महीने से 15 मजदूरों के साथ मिट्टी व गोबर से 2 से 13 फीट तक की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। प्रतिमाओं की कीमत ₹70 से ₹55 हजार तक है। पिछले दो साल में लागत करीब 30% बढ़ी है। लालबाग के राजा पंडाल की त