फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने वाहन चोरी करने वाले युवक को दुर्गा बिल्डर इस्माइलपुर से किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश है जो दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से दुर्गा बिल्डर इस्माइलपुर से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को सेक्टर 37 से चोरी किया था। जिसका मुकदमा थाना पल्ला में दर्ज किया गया था।