फरीदाबाद: भुआपुर गांव में पुलिस कर्मियों ने की युवक की घर में घुसकर पिटाई मां को भी आई चोटें घायल बीके अस्पताल में भर्ती
फरीदाबाद के भुआपुर गांव में पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बहाने घुसकर एक युवक संदीप की पिटाई कर दी। जिसे बचाने आई उसकी मां को भी काफी चोट आई हैं । घायल संदीप ने बताया कि पूछताछ के बहाने पुलिस उसके घर में घुसी और उसके साथ मारपीट करने लग गई । जब उसने अपना बचाव करने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसके सिर में डंडा मार दिया। इसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई