फरीदाबाद: सेक्टर 49 शहरी कॉलोनी में नौकरी लगने का झांसा देकर की 20000 की ठगी
सैनिक कॉलोनी निवासी युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगो ने ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित ने जॉब सर्च वेबसाइट पर पोस्ट देखकर नंबर पर संपर्क किया था। जिसके बाद नौकरी दिलाने की प्रोसेस मे कई मदो मे पीड़ित से 20000 रुपए लिए गए। पीड़ित जब ठगो के बताए गए पते पर पहुंचे तो उन्हे वहां कोई ऑफिस नही मिल तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।