फरीदाबाद: जिले में टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों पर हो रही तत्परता से कार्रवाई : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 चुनाव से संबंधित जानकारी हासिल करने में कारगर साबित हो रहा है।