गुमला: 16 साल पुराने झारखंड आर्मी संगठन के संचालन, लेवी व रंगदारी मामले में सुषमा बड़ाईक बरी
Gumla, Gumla | Aug 11, 2026 करीब 16 साल से चल रहे रंगदारी और आपराधिक साजिश के मामले में पद्मा उर्फ सुषमा बड़ाईक को गुमला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) की अदालत ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने वर्ष 2010 में गुमला टाउन थाना में दर्ज कांड संख्या में उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला 4 अगस्त 2010 को भारतीय दंड संहिता की धारा 387 और 120बी के तहत दर्ज हुआ था।