बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के गोसाई मठ इलाके में मारपीट और फायरिंग की घटना
Barh, Patna | Oct 5, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के गोसाई मठ मोहल्ले में शनिवार को 2से 3 बजे के बीच दिन में ही मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर बाढ़ थाना की पुलिस अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद किए गए हैं। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार तो 5 राउंड फायरिंग की गई है। घटना का कारण आपसी विवाद है।